{"_id":"61b8e3cbe495a945ac16e536","slug":"theft-in-the-shop-of-hiyuva-district-president-maharajganj-news-gkp419900733","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा जिलाध्यक्ष की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा जिलाध्यक्ष की दुकान में चोरी
विज्ञापन
हियुवा जिलाध्यक्ष की दुकान में चोरी
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
नौतनवां (महराजगंज)। नगर के सरोजिनी नगर वार्ड में सोमवार रात बनैलिया मंदिर रोड स्थित सीमेंट की दुकान का शटर तोड़कर चोर नकदी समेत सीसीटीवी का मॉनीटर आदि उठा ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी का मॉनीटर भी बरामद कर लिया है।
गौतम बुद्धनगर वार्ड निवासी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि सरोजिनी में बनैलिया मंदिर मार्ग पर उनकी सीमेंट की दुकान है। भतीजा दुकान चलाता है। वह सोमवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला आया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा है। मौके पर जाकर देखा तो मेज का लॉकर टूटा था, उसमें रखा एक लाख तीस हजार नकदी व सीसीटीवी का मॉनीटर नहीं था। उसके तार व अन्य उपकरण टूटे मिले। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।