फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in shop

Maharajganj News: हार्डवेयर की दुकान में चोरी

Sat, 08 Apr 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
theft in shop
हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़ कर साढ़े पांच लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन


एक माह के भीतर 12 घरों में हो चुकी चोरी की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कस्बे में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की सक्रियता के बावजूद चोर खाली पड़े मकान को अपना निशाना बना ले रहे हैं। कस्बे के कई मोहल्लों में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं होने के बाद भी पुलिस अब तक किसी भी चोरी की घटना का अनावरण नहीं कर पाई है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के धानी ढाला निवासी तीजू राम मौर्य ने पुलिस को दिए पत्र में कहा कि धानी ढाला व दक्षिणी बाईपास के बीच में हार्डवेयर व गिट्टी बालू की थोक दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात में दुकान के गल्ला में पांच लाख 45 हजार रुपये रखकर दुकान बंद करने के बाद सिधवारी गांव में सोने चले गए। अकेला होने के कारण रुपये ले जाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखे कि शटर थोड़ा ऊपर है और सभी ताले टूटे हैं। इससे देखकर हैरान हो गए। शटर उठा कर अंदर गया तो देखा कि गल्ले में रखे करीब साढ़े पांच लाख रुपये नहीं हैं। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं थम रहीं फरेंदा कस्बें में चोरी की घटनाएं
फरेंदा। कस्बे में एक महीने के अंदर करीब 12 घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम है। चोरों के आतंक से लोगों का बाहर जाना भी मुश्किल हो रहा है। कस्बे में दिनदहाड़े चोरी की घटना होने से लोगों में दहशत है। चोर खाली पड़े मकान को अपना निशाना बना रहे हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है कि पुलिस किसी भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर रही है।

केस नंबर एक
निरालानगर में 30 दिसबंर को जलालुद्दीन व ध्रुव नरायन गिरी के मकान का ताला तोड़ कमरे में रखा कीमती सामान व आभूषण समेत नकदी उठा गए थे।
केस नंबर दो
19 मार्च को निरालानगर निवासी रेंजर वकाउल्लाह खान के मकान में घुस कर लाखों के जेवरात व नकदी उठा ले गए।
केस नंबर तीन
19 मार्च को छितही बुजुर्ग निवासी सोनू निषाद के विश्रामपुर चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 55 हजार नकदी समेत मोबाइल व कंप्यूटर सेट चोर उठा ले गए।
केस नंबर चार
21 मार्च को धानी ढाला पर स्थित दो शिक्षकों के घरों के पीछे से दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी उठा ले गए।
केस नंबर पांच
26 मार्च को धानी ढाला के सिधवारी मार्ग पर स्थित श्रवण वर्मा के घर का पीछे का दरवाजा तोड़ कर लाखों के जेवरात समेत नकदी उठा ले गए। इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


घटना की रोकथाम के लिए पुलिस सक्रीय
कस्बे में चोरी की घटनाएं आएदिन हो रही हैं। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस टीम लगातार गश्त में जुटी है। रात में हूटर बजाते हुए नगर व गांवों के मुख्य चौराहों पर पुलिस गश्त करती रहती है। मोहल्ले में भी पुलिस की पैदल व मोबाइल टीम भ्रमण करती रहती है। पुलिस की सक्रियता के बावजूद भी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed