फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft in five shops of Nautanwan town

नौतनवां कस्बे की पांच दुकानों में चोरी

Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Theft in five shops of Nautanwan town
नौतनवां कस्बे की पांच दुकानों में चोरी
विज्ञापन

नौतनवां। स्थानीय कस्बे के प्रमुख चौराहा घंटाघर चौक पर स्थित पुलिस बूथ के बगल में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह की हार्डवेयर की दुकान समेत आसपास की कुल पांच दुकानों में शनिवार की रात चोरी हो गई। रविवार की सुबह चोरी की सूचना पर नगर में हड़कंप मच गया। मामले में व्यापारी नेता के पुत्र सूरज सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह की नौतनवां कस्बे के घंटाघर चौक पर पुलिस बूथ के बगल में हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान के अंदर दाखिल हो गए। पहले दुकान में लगे सीसीकैमरों को बंद किया, फिर दुकान में ही सिगरेट पी, इसके बाद तीन लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आसपास के दुकानदार जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस बूथ के बगल में ही अशरफ कुरैशी, शहीद और अतीक के मीटशॉप एवं हरीलाल के पान की टंकी के ताले भी टूटे मिले। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने बताया कि दुकान में करीब तीन लाख की चोरी हुई है। वहीं, अन्य चार दुकानों से सामान व कुछ नकदी चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed