फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft in electronic goods shop in broad daylight exposed, two arrested

Maharajganj News: इलेक्ट्रानिक सामान के दुकान में दिनदहाड़े चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Theft in electronic goods shop in broad daylight exposed, two arrested
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की हुई पहचान, सामान बरामद
विज्ञापन

महराजगंज। सिंदुरिया पुलिस ने हाल ही में क्षेत्र के बहुअही धूस स्थित इलेक्ट्रानिक सामान के दुकान में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को सिंदुरिया थानाक्षेत्र के संतोष शर्मा निवासी बरवांकला, थाना सिंदुरिया ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान में घुसकर अज्ञात व्यक्तियों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के दौरान अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करके चोरी का सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है अभियुक्त रवि पाठक और आदित्य यादव, निवासीगण ग्राम लोहेपार, थाना कोठीभार को एसएस इंटर काॅलेज, चिउटहा के पास से दिन में करीब 1:45 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया सारा सामान बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोठीभार और निचलौल थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी

- अभी कुछ दिन पूर्व कस्बे के दो घरों में हुई थी चोरी



- घटना के समय नगर स्थित रिश्तेदारी में गया था परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी



सोनौली। नगर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी कुछ दिन पूर्व कस्बे के दो घरों में चोरी हुई थी। शुक्रवार की दोपहर एक मकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर लिए गए।

राजनारायण जायसवाल निवासी गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि नगर में ही उनकी ससुराल है। पत्नी, बच्चे सभी लोग सुबह वहीं गए थे। फिर शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर वापस आकर ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी के लॉकर में रखे करीब 20 से 25 तोले के सोने के गहने और एक लाख 25 हजार नकद चोरों ने चुरा लिया है। चोर पीछे लोहे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। वहीं चोरी की पूरी वारदात इतनी तेजी और सफाई से अंजाम दी गई कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।




पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सोनौली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed