फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in 3 houses

Maharajganj News: एक ही रात में तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरी

Thu, 30 Mar 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 30 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
theft in 3 houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पकड़ी दीक्षित में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बुधवार सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल करने में जुटी है।
पकड़ी दीक्षित निवासी बांकेलाल वर्मा का चौराहे पर ही सोने-चांदी की दुकान है। रोजाना की तरह मंगलवार रात लगभग नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह रात बजे पता चला कि हमारे दुकान के पीछे से नकब काट कर चोरी कर ली गई है। दुकान से 10 ग्राम पुराना सोना व 15 ग्राम नया सोना और 750 ग्राम नई चांदी, एक किलो पुरानी चांदी और 15 हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए। ग्राम पंचायत परसा खुर्द निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि हमारे किराने की दुकान में नकब काटकर किराने दुकान से चक्र तेल दो गत्ता दो लीटर का, एक गत्ता तेल पांच लीटर का तथा नौ हजार रुपये नकद चोरी हो गया।
विज्ञापन

तीसरे दुकानदार सोहसा बांसपार निवासी निखिलेश पटेल ने बताया कि हमारे दुकान में नकब काटी गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed