फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The youth committed suicide by hanging himself, referred to district hospital in critical condition

Maharajganj News: युवक ने लगाई फांसी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Wed, 07 May 2025 09:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 May 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
The youth committed suicide by hanging himself, referred to district hospital in critical condition
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत रौतार गांव में बुधवार की दोपहर एक युवक छत की कुंडी से फांसी के फंदे से झूल गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रौतार गांव निवासी राहुल (21) बुधवार को दोपहर में अपने कमरे में अकेला था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजन उसे देखने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। राहुल फंदे से झूल रहा था। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निचलौल लाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। राहुल के इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। गांव के लोगों का कहना है कि राहुल शांत स्वभाव का था और किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के अनुसार, रौतार में युवक की फंदे से लटकने की सूचना मिली है। युवक का उपचार परिजन जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed