{"_id":"609eaf078ebc3ed62e746004","slug":"the-young-man-was-murdered-by-strangulation-maharajganj-news-gkp394601976","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या
महराजगंज। कोल्हुई क्षेत्र के परसौना गांव के प्राथमिक विद्यायल में मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को मिली। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने का जिक्र है। घटना के दौरान ही हत्या की आशंका जताई गई थी। उस वक्त युवक के शरीर पर गमछा पड़ा हुआ मिला था। इस प्रकरण में पहले ही पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस टीम भी मामले का पर्दाफाश करने में जुटी है।
परसौना गांव रहने वाले 25 वर्षीय हरीश साहनी का शव गांव के ही विद्यालय में मिला था। परिजनों ने घटना के बाद ही हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है। मृतक के परिजनों के मुताबिक रात में जब हरीश घर से निकला उस समय वह किसी से फोन पर बात कर रहा था। फोन पर उसकी बात करने वाले से नोकझोंक हो रही थी। मोबाइल फोन के सीडीआर की जांच की जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि जिस तरह हरीश की हत्या हुई थी, उससे अंदाजा लग रहा है कि कई लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया होगा। फरेंदा सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टीम लगी हुई है। जल्दी ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।