फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The young man was beaten to death, the neighbors did not even know

Maharajganj News: युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई

Tue, 26 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten to death, the neighbors did not even know
श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हत्या के बाद मार्च करते पुलिस कर्मी।
युवक को पीटकर मार डाला, पड़ोसियों को खबर भी न हुई
विज्ञापन

महराजगंज। आखिर युवक की चीखने-चिल्लाने की आवाज क्यों नहीं सुन पाए आस-पड़ोस के लोग? यह सवाल सोमवार को गांव के हर किसी की जुबान पर था। पुलिस भी इस नजरिए से मामले की जांच कर रही है। वहीं, युवती के पिता ने दूसरी ही कहानी बताई है। उसके अनुसार भागते समय छत से घिरने की वजह से सिर में चोट लग गई, जिस वजह से युवक की मौत हो गई। पुलिस को भी आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त कोई हथियार नहीं मिला है।
पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या की जानकारी होने के बाद सोमवार को दिनभर गांव में तरह-तरह की चर्चा होती रही। कई लोगों का कहना था कि दोनों का समझाया जा सकता था। प्रेम संबंध में हत्या करने की क्या जरूरत थी? इसकी भी चर्चा होती रही कि रात में पीट-पीटकर एक युवक को मार डाला गया और आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी, ऐसा कैसे हो सकता है? उधर, कई लोग यह आशंका जता रहे थे कि युवक को बंद कमरे में मारा-पीटा गया होगा। यही वजह है कि उसकी चीखने-चिल्लाने की आवाज बाहर नहीं आ पाई और कोई सुन नहीं पाया।
विज्ञापन

वहीं, युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात युवक घर में घुस आया था। इसकी जानकारी होने पर उसे पकड़ लिया गया। सब लोग मिलकर उसे मारने-पीटने लगे। चिल्लाते हुए वह भागकर छत पर चला गया और नीचे गिर गया। घिरने से उसके सिर में चोट लग गई जिससे वह मर गया। डर की वजह से उसे बोरे में भरकर भूसे में छिपा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---इनसेट ---
सुनी थी बचाने की गुहार, पर ध्यान नहीं दे पाया
गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि रात में चिल्लाने की हल्की सी आवाज सुनाई दी थी, लेकिन कुछ समझ में नहीं आ रहा था। हालांकि, ऐसा महसूस हुआ की कोई बचाने की गुहार लगा रहा है। काफी रात होने की वजह से बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस व्यक्ति ने अफसोस जताया कि यदि उस समय गौर किया होता और लोगों को बताया होता तो युवक की जान बच सकती थी। उसने बताया कि देर रात होने के कारण डर भी लग रहा था। इस व्यक्ति का घर प्रेमिका के घर से थोड़ी ही दूरी पर है।
---
युवती के पिता का आरोप : बेटी की शादी तोड़ने में लगा था युवक
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी तय हो गई थी। युवक सोशल मीडिया के माध्यम से उसके ससुराल वालों को संदेश भेजता था। पहले भी कई बार ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई थी। लेकिन, वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था।
----
युवक का शव भूसे से बाहर निकालते ही लोगों ने आरोपियों का घर को घेरा
हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या से गांव के लोगों में गुस्सा बढ़ गया था। भूसे में शव मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी के घर को घेर लिया। पुलिस को लगा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी तो हल्का बल प्रयोग करके सभी को भगाया। भीड़ हटी तो पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जैसे ही युवक की हत्या की जानकारी मिली, पनियरा, घुघली, भिटौली और श्यामदेउरवां थाने की पुलिस पहुंच गई। पीएसी, क्यूआरटी गांव में तैनात रही। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक माहौल गर्म रहा। प्रत्येक घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी रही। गांव के लोग कह रहे थे कि प्रेम संबंध के बारे में सब जान रहे थे, तो समझा कर किनारे कर दिया होता, जान से मार डालना कहां का न्याय है। गलती एक की नहीं है। दोनों इसके लिए कसूरवार हैं। पुलिस को गांव में शांति व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
----
युवक व युवती दोनों बीए पास
प्रेमी युगल बीए तक पढ़ाई की है। युवक ने बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव में आटा चक्की चलाने लगा था। युवती की शादी तय हो गई थी। दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। गांव के ज्यादातर लोग दोनों की प्रेम कहानी को जान गए थे।
--
आटा चक्की पर सोने गया था युवक
रविवार शाम को पूर्व प्रधान का बेटा घर से खाना खाकर कुछ दूरी पर स्थित आटा चक्की पर सोने गया था। यहीं से वह रात में प्रेमिका से मिलने चला गया। सोमवार की सुबह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
----
युवती परिजनों ने पहले बताने से किया इन्कार
घटना के बाद मौके पर चौकी प्रभारी परतावल अनघ कुमार सिंह ने जांच शुरू की तो प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। सख्ती से पूछताछ हुई तो कहानी सामने आ गई।
----
पुलिस को धमकी दे रहे थे युवती के घरवाले
घटना के बाद युवती के घर वाले पुलिस से उलझ गए और पुलिस को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। धीरे-धीरे चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमिका का घर खंगालना शुरू कर दिया। भुसौला में बोरे में शव दिख गया।
--
युवक के पिता का आरोप : रात में घर बुलाकर की हत्या
युवक के पिता पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का गांव की युवती से प्रेम संबंध था। रविवार रात करीब 11 बजे युवती की मां ने साजिश के तहत बेटे को अपने घर बुलाया और घरवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। युवती के मोबाइल फोन का सीडीआर निकालकर जांच की जाए तो पूरी कहानी सामने आ जाएगी।
--

कॉल डिटेल के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास

प्रेमी की हत्या के मामले में पुलिस गहनता के साथ जांच कर रही है। प्रेमिका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। युवक के परिजनों ने बताया कि युवती का गांव के ही अन्य युवक से भी प्रेम संबंध था, जिनसे वह मोबाइल फोन पर बात करती थी और उनसे मिलती-जुलती थी।
--------

बच्चेदानी में कैंसर की वजह से पत्नी को छोड़ दिया था युवक

महराजगंज। पूर्व प्रधान के बेटे की शादी कुशीनगर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों में अनबन हो गई थी। तीन वर्ष पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर मायके में रहने लगी। युवक के बड़े भाई ने बताया उसकी पत्नी को बच्चेदानी में कैंसर है। इसलिए दोनों अलग हो गए। वहीं, कुछ गांव वालों का कहना था कि युवक और युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई।

छलक रहा था आंसू, गांव में पसरा मातम
महराजगंज। पोस्टमार्टम होने के बाद शाम 6:45 बजे शव गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। आंख से आंसू छलक रहे थे। हजारों की संख्या में ग्रामीण शवयात्रा में शामिल हुए। श्यामदेउरवां प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह तथा भिटौली थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभाल रखा था। गांव के पूरब नहर पर अंतिम संस्कार किया गया। पति की मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।


---

छावनी में तब्दील हुआ गांव, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रात में पनियरा थानाध्यक्ष के साथ श्यामदेउरवां पुलिस, पीएसी बल व क्यूआरटी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed