{"_id":"60b918438ebc3ee48c04dbca","slug":"the-young-man-was-beaten-to-death-by-the-idiots-maharajganj-news-gkp3967918186","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मनबढ़ों ने पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को मनबढ़ों ने पीटकर मार डाला
विज्ञापन
युवक को मनबढ़ों ने पीटकर मार डाला
महराजगंज/शिकारपुर। घुघली थानाक्षेत्र के पकड़ी सिसवा गांव में बुधवार रात को तिलक समारोह में शामिल होने गए कुछ युवकों पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडों के साथ हमला बोल दिया। एक युवक को इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक के भाई ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ी सिसवा गांव निवासी फेकू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार को गांव के नौमी के बेटे का तिलक समारोह था। तिलक समारोह में छोटा भाई जयश्री (36) शामिल होने गया, जहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। इसी बीच कुछ मनबढ़ लोग भी वहां पहुंच गए, जिन्हें पहले से मौजूद लोगों ने वापस कर दिया। इससे नाराज मनबढ़ों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडों के साथ दोबारा तिलक समारोह में पहुंच कर हमला बोल दिया। इस दौरान भाई जयश्री, सतीश, धर्मवीर यादव और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर कुछ देर बाद भाई जयश्री की मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मृतक जयश्री के भाई की तहरीर के आधार पर छह आरोपी रुस्तम, अख्तर, सत्तर उर्फ खइया, इब्राहिम, लालबचन, तरेस पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी इब्राहिम और लालबचन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।