फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The young man expressed apprehension about the murder in a social media post.

Maharajganj News: युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की आशंका जताई

Fri, 17 Jul 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The young man expressed apprehension about the murder in a social media post.
पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल के मुताबिक जांच और कार्रवाई के दिए गए निर्देश
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले को लेकर लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी शिवम उर्फ साहेब यादव ने अपनी जान को खतरा बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महराजगंज पुलिस, डीजीपी यूपी और डीआईजी गोरखपुर को टैग कर युवक ने आरोप लगाया कि पहले उस पर जानलेवा हमला कराने के मामले में नामजद रहे एक व्यक्ति से उसे अपनी सुरक्षा को खतरा महसूस हो रहा है।
युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। साथ ही उसने एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें कथित रूप से सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश और दर्ज प्राथमिकी का उल्लेख है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए महराजगंज पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से जवाब दिया गया कि प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के जवाब के कुछ समय बाद युवक ने फिर पोस्ट कर दावा किया कि अब तक पुलिस ने न तो उससे संपर्क ही किया है और न ही किसी प्रकार की जांच शुरू हुई है। उसने दोबारा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस बारे में एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के दो लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed