फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The world needs Buddha's teachings, not war.

Maharajganj News: दुनिया को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध के विचारों की आवश्यकता

Sat, 02 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The world needs Buddha's teachings, not war.
लक्ष्मीपुर के देवदह में बुद्ध पूर्णिमा पर धम्मसभा, पूजा और वंदना का आयोजन।
लक्ष्मीपुर के देवदह में बुद्ध पूर्णिमा पर धम्मसभा, पूजा और वंदना का आयोजन
विज्ञापन

बुद्ध के ननिहाल देवदह के टीले पर गूंजा बुद्धम् शरणम् गच्छामि

लक्ष्मीपुर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बनर्सिहा कला स्थित देवदह स्थित प्राचीन टीले पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवदह को भगवान गौतम बुद्ध का ननिहाल माना जाता है। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओंं ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। शुक्रवार को पूरा क्षेत्र “बुद्धम् शरणम् गच्छामि” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध की वंदना, त्रिशरण और पंचशील के पाठ के साथ किया गया। इसके बाद राजमहल टीले पर भव्य धम्मसभा का आयोजन हुआ। जिसमें बौद्ध भिक्षुओं ने अपने उपदेशों के माध्यम से लोगों को ध्यान, ज्ञान और करुणा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने अपने संबोधन में बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों का प्रतीक है। यह पर्व न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज की दुनिया को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध के विचारों और उनके दिखाए मार्ग की आवश्यकता है।
विज्ञापन

धम्मसभा के दौरान उपस्थित लोगों ने ध्यान साधना और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर बुद्ध को नमन किया और मानव कल्याण की कामना की। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और श्रद्धा का विशेष वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का संचालन भी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, महामंत्री लक्ष्मीचंद पटेल सहित रोहित गौतम, रामबेलश प्रसाद, प्रहलाद गौतम, बब्लू तिवारी, अमरनाथ चौधरी, प्रह्लाद बीडीसी, मंगल प्रसाद, रामलगन गौतम, राधेश्याम, शिवभुजा पांडेय, नंदलाल गौतम और सुग्रीव कुमार बौद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed