फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The woman caught the collar of the policemen

Maharajganj: महिला ने पुलिसकर्मियों का कालर पकड़ा, पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गई थी पुलिस

Mon, 12 Sep 2022 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 10:49 AM IST
सार

गोपाला गांव में रविवार को शबाना अपने पति समीम के घर पहुंची। दोनों के बीच अनबन चल रही है। आरोप है कि शबाना को घर से निकाल दिया गया था, जिससे वह अपने मायके बांसपार ढेकही में रहने लगी थी। घुघली थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।

विज्ञापन
The woman caught the collar of the policemen
गोपाल गांव में विवाद के दौरान पुलिस का कॉलर पकड़ी महिला। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में रविवार को पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझाने गई पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का कालर पकड़ लिया। लोगों को संभालने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोपाला गांव में रविवार को शबाना अपने पति समीम के घर पहुंची। दोनों के बीच अनबन चल रही है। आरोप है कि शबाना को घर से निकाल दिया गया था, जिससे वह अपने मायके बांसपार ढेकही में रहने लगी थी। घुघली थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला न्यायालय में भी लंबित होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को शबाना अपने सुसराल पहुंची तो कुछ देर माहौल शांत रहा, लेकिन बातचीत आगे बढ़ी तो नोकझोंक व मारपीट शुरू हो गई।

इसमें शबाना (30) घायल हो गई। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पहले दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनसे आक्रोशित महिलाएं बदसलूकी करने लगीं। कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मी का कालर तक पकड़ लिया। पुलिस किसी तरह से अपने आपको बचाते हुए दूर हटी। थोड़ी देर में सीओ सदर अजय सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया और भीड़ को हटाने के बाद मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में महिला के पति समीम की तहरीर पर आरोपी बहू शबाना एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला का मामला न्यायालय में लंबित है, वह जबरन घर में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए अशांति का माहौल बना रही थी।


महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में रविवार को पति पत्नी के बीच का विवाद सुलझाने गई पुलिस ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार हो गई। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस की कालर पकड़ ली। नोकझोंक भगदड़ में पुलिस को मामला शांत कराने में घंटों जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed