फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The woman accused her husband of triple talaq and dowry harassment.

Maharajganj News: महिला ने पति पर तीन तलाक देने और दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Sun, 07 Jun 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The woman accused her husband of triple talaq and dowry harassment.
श्यामदेउरवा की महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दे कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक देने, मारपीट करने और देवर के साथ हलाला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में पिपरा लाला में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, जेठ और अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि कोरोना काल के दौरान व्यापार में नुकसान होने का हवाला देकर उससे मायके से रुपये मंगाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया। इस बीच उसके पांच बच्चे भी हुए लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब छह माह पूर्व उसके पति ने उसे तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकाल दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष दोबारा साथ रखने के लिए देवर के साथ हलाला करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसका देवर कई बार उसके कमरे में घुसकर अभद्र व्यवहार करने की कोशिश करता था। एसओ श्यामदेउरवा सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में पति-पत्नी में विवाद लंबे समय से चलता आ रहा है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में चला गया है। वहां की रिपोर्ट मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed