फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The wedding procession returned after a dispute, and the police persuaded them to take the seven vows.

Maharajganj News: विवाद के बाद लौटी बरात, पुलिस ने समझाकर कराए सात फेरे

Tue, 12 May 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession returned after a dispute, and the police persuaded them to take the seven vows.
पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई शादी। 
करैला अजगरहा में डीजे पर नाचने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

विवाद के बाद लगभग आठ किलोमीटर दूर टेढ़ी गांव तक लौट गई थी बरात
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के करैला अजगरहा में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा सहित बरात वापस लौट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मनाया। इसके बाद दुल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम करैला अजगरहां में रविवार रात चैतू प्रसाद की पुत्री कुमारी सुंदरी का विवाह ग्राम टेढ़ी थाना पुरंदरपुर निवासी सिकंदर कुमार के साथ होना था। बरात आने के बाद द्वार पूजा के समय डीजे पर नाचने को लेकर दोनों पक्षों में शुरू हुई तीखी बहस जल्द ही गंभीर विवाद में बदल गई। कहासुनी के बाद बरातियों ने दूल्हा सहित वापस लौटने का फैसला कर लिया। बरात लगभग आठ किलोमीटर दूर टेढ़ी गांव तक पहुंच भी गई थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने वर-पक्ष के लोगों से शांतिपूर्ण वार्ता की और समझाया-बुझाया। पुलिस के मानवीय दृष्टिकोण और विश्वास दिलाने वाली बातचीत का असर होने पर वर पक्ष फिर विवाह स्थल पर वापस आया। इसके बाद पुलिस बल की निगरानी में सभी रस्में बिना किसी बाधा के संपन्न की गईं। वधू की विदाई भी शांतिपूर्ण वातावरण में हुई। मामले को लेकर स्थानीय लोग पुलिस की भूमिका की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर हस्तक्षेप नहीं करती तो एक परिवार की खुशियां बरबाद हो जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि बरात में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया था। मगर समय से मौके पर जाकर पुलिस ने सकुशल विवाह सम्पन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed