फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The weather will change till Chhath, the cold will intensify.

Maharajganj News: छठ तक बदल जाएगी आबोहवा, गहराएगी ठंड

Mon, 20 Oct 2025 07:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
The weather will change till Chhath, the cold will intensify.
महराजगंज। आगामी सप्ताह रबी के लिए मुफीद होने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने ठंड गहराने के संकेत दिए हैं। इसे देखते हुए कृषि विभाग की तरफ से रबी की तैयारी तेज करने की बात किसानों को प्रेरित कर रहा। इस बार जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर गेहूं की बोआई होनी है जिसके लिए राजकीय बीज भंडारों तक गेहूं बीज पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम कब कैसा रहेगा यह कहना मुश्किल है। लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि इस बार अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से ठंड बढ़ेगी साथ-साथ कोहरे का मौसम भी प्रभावी होने लगेगा जो अमूमन जिले में नवंबर में शुरू होता था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 2024 के अक्तूबर में महराजगंज का न्यूनतम तापमान 24-26 तक रहा, लेकिन इसबार अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े से ही न्यूनतम तापमान 20 तक लुढ़क रहा जिसके कारण ठंड आगामी सप्ताह में बढ़ेगी। यह मौसम गेहूं की बोआई के लिए कृषि विभाग उपयुक्त बता रहा। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बात ठंड अक्तूबर से ही महसूस होने लगी जो अबतक नवंबर तक अपना असर दिखाती थी। मौसम को देखते हुए किसान तैयारी पूरी करें जिससे माह के आखिरी सप्ताह तक गेहूं की बोआई कर दी जाए। खेत खाली हैं तो किसान उन खेतों में बोआई अगले सप्ताह तक पूरी करें। धान वाले खेत भी स्ट्रारिपर कंबाइन से कट रहे हैं, ऐसे में सिर्फ गहरी जोताई के बाद इन खेतों में भी गेहूं बोआई की जा सकती है क्योंकि नमी पर्याप्त है। अच्छी पैदावार के लिए सही समय पर कृषि कार्य पूर्ण करने का लाभ किसान अच्छा उत्पादन कर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

--------
जलवायु परिवर्तन के कारण इसबार मानसून समय से पहले आकर देर से विदा हुआ। ठंड भी समय से पहले असर दिखाएगी। आगामी सप्ताह में गुलाबी ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी प्रभाव डालेगा। किसान रबी की बुआई करके लाभ उठा सकते हैं।अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed