फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The weather kept changing every moment, there was no relief

Maharajganj News: पल-पल बदलता रहा मौसम, नहीं मिली राहत

Sat, 25 Jan 2025 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 25 Jan 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
The weather kept changing every moment, there was no relief
महराजगंज। शनिवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। सुबह सात बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद हर एक से दो घंटे के अंतराल पर मौसम अलग-अलग रूप दिखाकर डराने लगा। कभी तेज बर्फीली हवा तो कभी घना कोहरा का प्रभाव दिखने लगा।
विज्ञापन

दोपहर बाद लगभग दो बजे तक इसी तरह मौसम का मिजाज रहा। इसके बाद कुछ देर धूप भी खिली, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर ही दूसरे दिन भी ठिठका रह गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 9 बजे के बाद हवा की रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी तेज हो गया और दो घंटे के अंतराल पर कोहरा छाने और छंटने का क्रम चलता रहा। दोपहर दो बजे रफ्तार कुछ कम हुई तो लगभग एक घंटे तक धूप खिली रही, लेकिन तीन बजे के बाद से धूप नदारद हुई तो कोहरे के साथ आठ किमी की रफ्तार से हवा चलने से ठिठुरन हावी होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बजे के बाद कोहरा छाने से दृश्यता का ग्राफ गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ने और हवा तेज होने से तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed