{"_id":"6726a3117330becaba01bc54","slug":"the-weather-is-increasing-children-are-becoming-ill-rapidly-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134828-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बढ़ रही है मौसम की मार, बच्चे हो रहे तेजी से बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बढ़ रही है मौसम की मार, बच्चे हो रहे तेजी से बीमार
Sun, 03 Nov 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दीपोत्सव बीतने के बाद मौसम ठंडा होने लगा है। सुबह के समय कुहासा तो देर रात ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बदले मौसम के कारण बच्चे तेजी से बुखार और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। वहीं अन्य आयु वर्ग के लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से जूझते मिल रहे हैं। बुजुर्गों की सेहत मौसम के कारण नासाज है। उन्हें घुटने और जोड़ों का दर्द तकलीफ देने लगा है। जिला अस्पताल में इनकी संख्या देखकर बीमार होने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाया जा सकता है।
दीपावली अवकाश के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ ओपीडी में उमड़ पड़ी। उपचार कराने के लिए लगभग 849 लोग अस्पताल पहुंचे। इसमें बच्चे और बूढ़ों की संख्या कुछ अधिक रही। अन्य आयुवर्ग के लोग भी विभिन्न बीमारियों से जूझते हुए उपचार के लिए यहां देखें गए। जिला अस्पताल में आठ वर्ष तक के बच्चों की संख्या अधिक रही। बच्चों में बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत अधिक मिली। परीक्षण के बाद अधिकतर छोटे बच्चों में निमोनिया की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बच्चों को हल्के गर्म कपड़े पहनाने व पंखे की हवा से बचाने की सलाह देते हुए दवाओं के सेवन के बारे में सुझाव दिया।
बढ़ती ठंड के कारण वृद्धजन भी जोड़ों और गठिया दर्द से पीड़ित मिले। बुजुर्गों में सत्यराम चौधरी व मोतीलाल जो जिला अस्पताल दवा लेने आए थे बताया कि घुटने और जोड़ों में चार से पांच दिन से दर्द हो रहा है। चलने के साथ-साथ उठने बैठने में भी तकलीफ हो रही है। चिकित्सकों ने मसाज कराने व गर्म कपड़ों से सिंचाई की सलाह देते हुए बुजुर्गों को दवा के सेवन व ठंड से बचाव की सलाह दी। बीमारों में लगभग हर आयु वर्ग के लोग देखे जा रहे हैं। युवाओं में सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या भी देखने को मिली। डॉ. रंजन मिश्रा ने ठंड से बचाव व फ्रीज के पानी का सेवन बंद करने की सलाह देते हुए दवाओं के प्रयोग के विषय में जानकारी दी। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ठंड बढ़ने का असर बच्चों पर दिखने लगा है। गर्म कपड़े उन्हें जरूर सुबह और शाम पहनाएं तथा गर्म पानी का सेवन कराने का प्रयास करें।