फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The watchmen gave a sit-in and submitted a memorandum to the DM

चौकीदारों ने धरना देकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 13 Sep 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The watchmen gave a sit-in and submitted a memorandum to the DM
चौकीदारों ने धरना देकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदारों के हित की दिशा में जिम्मेदार गंभीर नहीं : जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष बाले खां की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदारों ने धरना देकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी ने एक स्वर में कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। साथ ही मानदेय में बढ़ोतरी भी नहीं हुई है। ऐसे में घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है।
जिलाध्यक्ष बाले खां ने कहा कि चौकीदार ग्राम स्तर से सूचना की पहली और सबसे मजबूत कड़ी माने जाते हैं। इन्हीं के दम पर ग्रामीण स्तर की सूचनाओं का आदान-प्रदान उच्चाधिकारियों तक होता है, लेकिन चौकीदारों के हित की दिशा में जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। यही कारण है कि चौकीदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो सकी। महंगाई के दौर में 2500 रुपये में महीने भर काम नहीं चल पाता है। चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही कम से कम 18500 रुपये मानदेय दिया जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने तथा वेतन में वृद्धि करने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक सरकार ने ध्यान नहीं दिया। बढ़ती महंगाई के इस दौर में परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। इस दौरान जिला महामंत्री इंद्रजीत, सोमई यादव, प्रेम, रमेश, कोदई, इंदर, शिव कुमार, अनिरुद्ध, सत्तन, रघुनाथ, केदार, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed