फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The ward residents demanded that the situation be set right.

Maharajganj News: सड़क पर से आवाजाही दुश्वार परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The ward residents demanded that the situation be set right.
परतावल। नगर पंचायत परतावल के वार्ड-एक आंबेडकर नगर में जलभराव की समस्या से परेशान वार्डवासियों ने बृहस्पतिवार सुबह प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उन्होंने व्यवस्था ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे वार्डवासियों ने बताया कि नाली का पानी लगातार सड़क पर बहने से रास्ते पर गंदगी जमा हो गई है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और बाइक सवारों को उठानी पड़ रही है। फिसलन के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए कई बार शिकायत की गई है लेकिन अब तक प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से नाली की नियमित सफाई कराने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed