{"_id":"695191c5d41ea188200730e7","slug":"the-waiting-room-remains-closed-passengers-shivering-on-the-bus-station-premises-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-167796-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बंद रहता है प्रतीक्षालय, बस स्टेशन परिसर पर ठिठुर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बंद रहता है प्रतीक्षालय, बस स्टेशन परिसर पर ठिठुर रहे यात्री
विज्ञापन
महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन पर ठंड में यात्री ठिठुरते हुए बसों का इंतजार करने को विवश हैं। लोकल रूट पर सफर के लिए यात्री निजी और व्यावसायिक वाहनों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन रोडवेज की बसें समय से नहीं मिल रही हैं। यही नहीं यात्रियों की सुविधा के लिए बना प्रतीक्षालय भी बंद रहता है।
महराजगंज रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर कुछ खास इंतजाम नहीं है। जिला मुख्यालय से विभिन्न रूटों पर परिवहन निगम एवं अनुबंधित बसों को मिलाकर छोटी-बड़ी करीब 76 बसें संचालित की जाती हैं। लेकिन लोकल रूट पर बसों की संख्या काफी कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
ठंड बढ़ने के कारण यात्रियों की संख्या कम होने से बसें भी काफी देर से आ रही हैं। पनियरा, फरेंदा, ठूठीबारी समेत कई जगहों पर जाने के लिए यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए बने प्रतीक्षालय में ताला लटक रहा है।