फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The villagers remained steadfast on the fourth day and announced to continue the agitation until a permanent solution is found.

Maharajganj News: सड़क-नाली निर्माण के लिए फुर्सतपुर में धरना जारी, ग्रामीणों का आंदोलन तेज

Mon, 12 Oct 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The villagers remained steadfast on the fourth day and announced to continue the agitation until a permanent solution is found.
महराजगंज। फुर्सतपुर बाजार में बदहाल सड़क, जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दशकों से चली आ रही समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पक्की सड़क और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने कहा कि सड़क और नाली का निर्माण बुनियादी जरूरत है। ग्रामीण लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। इसलिए समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

सपा नेता निर्मेश मंगल ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सड़क और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने कहा कि बदहाल सड़क और जलभराव से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। यह समस्या क्षेत्र के विकास से भी जुड़ी है। संबंधित विभागों को जिम्मेदारी निभाते हुए निर्माण कार्य की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे दिन भी धरना जारी रहने के बीच आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क और नाली निर्माण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम शुरू कराया जाए। स्थायी समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, सुल्ताना साहनी, अंगद चौहान, ओमप्रकाश मौर्य, अर्जुन गौंड, लौहर गुप्ता, गनेश गौंड, अनूप भारती, जितेंद्र चौहान, राकेश चौहान, चंद्रभान, वीरेंद्र मौर्य और गणेश चौहान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed