फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The villagers held the village head and secretary hostage in the Panchayat Bhawan.

Maharajganj News: ग्राम प्रधान व सचिव को ग्रामीणों ने पंचायत भवन में बनाया बंधक

Wed, 15 Oct 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The villagers held the village head and secretary hostage in the Panchayat Bhawan.
धानी बाजार। मंगलवार को विकास खंड धानी के ग्राम सभा बैसार में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीणों ने शौचालय नहीं मिलने को लेकर हंगामा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सचिव और ग्राम प्रधान को पंचायत भवन में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बंधकों को ग्रामीणों की कैद से छुड़ाया। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बैसार में विकास कार्यों के लिए एक खुली बैठक का आयोजन पंचायत भवन पर किया गया था। बैठक में वर्ष 2026-27 की प्रमुख कार्य योजना पर ग्रामीणों की राय शुमारी ली जा रही थी तभी कुछ ग्रामीण शौचालय नहीं मिलने को लेकर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते मामला आरोप-प्रत्यारोप और बहसबाजी में तब्दील हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सुखदेव यादव और पंचायत सचिव रामरतन यादव को बंधक बना लिया। पंचायत सचिव की सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने ग्रामीणों की कैद से दोनों को छुड़ाया। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed