{"_id":"6982594f1f3dd681a8021bda","slug":"the-village-head-complained-to-the-police-in-the-matter-of-dispute-with-the-secretary-and-adpo-panchayat-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-170793-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सचिव व एडीपीओ पंचायत से विवाद के मामले में ग्राम प्रधान पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सचिव व एडीपीओ पंचायत से विवाद के मामले में ग्राम प्रधान पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन
26 जनवरी को झंडा फहराने को लेकर क कर्मियों व ग्राम प्रधान में हुआ था विवाद
लक्ष्मीपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन में झंडा फहराने को लेकर के काफी विवाद हुआ था। वित्तीय अनियमितता में पावर सीज ग्राम प्रधान को सचिव व एडीओ पंचायत ने पंचायत भवन पर झंडा फहराने से मना कर दिया था। इसे लेकर ब्लॉक कर्मियों व ग्राम प्रधान में काफी विवाद हुआ था। अब ग्राम प्रधान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ग्राम प्रधान मेवाती देवी पत्नी तेजन पासी द्वारा पुलिस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुसूचित जीत महिला सीट पर निर्वाचित ग्राम प्रधान है। वित्तीय अनियमितता को दिखा कर पावर 21 जनवरी 2026 को सीज कर दिया गया था। अभी ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय कमेटी का गठन भी नहीं हुआ है। इस वजह से झंडा नहीं फहराने दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान ने तहरीर दी है। मामले की जांच चल रही है।
एडीओ पंचायत दिनेश पाठक ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इस प्रकरण से उनका कोई लेना देना नहीं है। दूसरी तरफ ग्राम सचिव बृजेश यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान अनावश्यक रूप से मामले को तूल दे रहीं हैं।