फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The victim got a job in the municipality

Maharajganj News: पीड़िता को नगर पालिका में मिली नौकरी

Sun, 17 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
The victim got a job in the municipality
महराजगंज। पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा पर छेड़छाड़, मारपीट और पिता को जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाने वाली युवती को महराजगंज नगर पालिका में संविदा पर नौकरी मिल गई है। उधर, रजा की गिरफ्तारी पर पीड़िता ने अब न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता अपनी चार बहनों में सबसे बड़ी है। पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा सबसे पहले उसी से गंदी हरकत की। पीडिता ने कहा कि वह चाहती है कि आरोपी ने जैसा किया, उसको वैसी ही सजा मिले। नौकरी की बात पर पीड़िता ने कहा कि नौकरी मिल गई अब जिंदगी कट जाएगी। लेकिन, बाबूजी की कमी हमेशा खलती रहेगी।
विज्ञापन




पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने जिंदगी को नरक बना रखा था। उसका जब भी मन करता था, वह कमरे में आ जाता था। छोटी बहन पर भी वह गंदी नजर रखता था। उससे छेड़छाड़ करता था। छोटे भाई की उसने पिटाई की थी। उसने बयान बदलने के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया इससे उसकी हिम्मत बढ़ी है। पीड़िता ने बताया कि शुरुआत में पुलिस पूरे मामले में बहुत सुस्त रही। इस वजह से डर लगा रहा था, लेकिन बाद कार्रवाई तेज हुई तो डर समाप्त हो गया। रहने के लिए घर भी मिल गया और रोटी के लिए नौकरी। अब बहनों और भाई की परवरिश ठीक ढंग से कर सकूंगी। पुलिस प्रशासन की मदद से सब कुछ संभव हो सका है। खासकर अमर उजाला ने हमारी पीड़ा को मजबूती से उठाया न होता तो न्याय नहीं मिलता। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी डॉ.पंकज कुमार ने कहा कि पीड़िता को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नगर पालिका महराजगंज में नौकरी दी गई है। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed