{"_id":"68322185bc96556e8f0f705d","slug":"the-valor-of-the-army-was-praised-by-taking-out-a-tiranga-yatra-in-farenda-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-149987-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरेंदा में तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के पराक्रम का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरेंदा में तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के पराक्रम का किया बखान
Sun, 25 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे के धानी ढाला चौराहे से निकल कर विभिन्न चौराहों का भ्रमण किया।
कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस दौरान भारतीय सेना व भारत माता के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा फरेंदा धानी ढाला से निकलकर शनिचरी बाजार, मिल गेट, स्टेशन रोड, आंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर व शहीद स्मारक पर पहुंची।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के जांबाज सैनिक पाकिस्तान में घुसकर उनको मुंहतोड़ जवाब दिए। भारत आतंकवाद के खिलाफ आपरेशन करके आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया। सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट देकर ऐतिहासिक कार्य किया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा भारतीय सेना के पराक्रम का लोहा दुनिया मान चुकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने दुनिया को बता दिया कि आतंकवाद के खिलाफ मुंहतोड़ जबाब मिलेगा।
इस दौरान अरूण शुक्ला विवेका पांडेय, अरविंद मिश्रा, बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, नितेश मिश्रा, हरिश्चंद पांडेय, डब्बू सिंह मौजूद रहे।