{"_id":"69e546c5b012cdd81d04fe2b","slug":"the-uncontrolled-car-hit-a-tree-after-a-tyre-burst-maharajganj-news-c-7-hsr1003-1295003-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई
Mon, 20 Apr 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेलहरा के पास हनुमान जी मंदिर के समीप दोपहर में एक कार का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सिद्धार्थनगर के इटवा निवासी मयंक जायसवाल (30) पुत्र घनश्याम जायसवाल, आदर्श जायसवाल (28), आशीष कुमार (27) निवासीगण ग्राम झकरहिया थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वे सभी बस्ती से डुमरियागंज मार्ग होकर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम बेलहरा के पास कार का टायर फट जाने से हादसा हुआ। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन