{"_id":"609eaf058ebc3ea39b0a4878","slug":"the-two-sides-fight-while-watching-the-orchestra-maharajganj-news-gkp3946016142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा देखने के दौरान दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा देखने के दौरान दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। परसामलिक थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सगरहवा में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुए बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों के कुल 37 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक परसमालिक थानाक्षेत्र के सगरहवा में बृहस्पतिवार की रात आर्केस्ट्रा को देखने के दौरान कुछ बच्चे आपस में भिड़ गए। इस दौरान गांव के रामअचल व अब्दुल हमीद पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। एक पक्ष के रामअचल, वीरेंद्र और राम अवतार घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अब्दुल हमीद, इमरान को भी चोटें आईं हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। सूचना मिलने पर सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद के अनुसार आर्केस्ट्रा देखने के दौरान मारपीट हुई थी। एक पक्ष रामअचल की तहरीर पर हमीद पक्ष के 18 लोगों पर व दूसरे पक्ष के अब्दुल हमीद की तहरीर पर रामअचल पक्ष के 19 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष के लोगों पर कार्रवाई हुई है ।