फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The trailer lost control and hit a tree, injuring the driver.

Maharajganj News: अनियंत्रित होकर ट्रेलर पेड़ से टकराया, चालक घायल

Wed, 13 May 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The trailer lost control and hit a tree, injuring the driver.
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा-संपतिहा मार्ग डूड़ी नदी के पुल से उतरने के दौरान एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गया। मंगलवार को घटी इस घटना में ट्रेलर चालक सुरेंद्र घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर मोरंग गिराकर खोरिया बाजार से लौट रहा था। डूड़ी पुल से आगे बढ़ते ही मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी आदित्य की बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक घायल हो गया और ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसओ नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि दुर्घटना में ट्रेलर का ड्राइवर सुरेंद्र निवासी ग्राम देवपुर थाना पुरंदरपुर के पैर में हल्की चोटें आईं हैं। साथ ही डूडी नदी पर दाह संस्कार करने आए लोगों की सड़क के किनारे खड़ी कुछ अन्य बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ट्रेलर ड्राइवर को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा चुका है। एसओ ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed