फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The thief ran away with the merchant's bag

Maharajganj News: व्यापारी का झोला लेकर उचक्का भागा

Fri, 09 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The thief ran away with the merchant's bag
सिसवा बाजार। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने बृहस्पतिवार को एक दुकानदार का झोला को लेकर उचक्का भाग गया। झोले में नकदी, एटीएम कार्ड व कागजात थे। दुकानदार ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के विवेकानंद वार्ड निवासी आनंद जायसवाल की रेलवे स्टेशन के सामने दुकान है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब वह दुकान खोलने जा रहे थे। वह दुकान के सामने झोला रखकर अपने आईसक्रीम का ठेला लगवाने लगे। इसी बीच एक उचक्का झोला लेकर भाग गया। दुकानदार ने जब वापस मुड़कर देखा तो झोला नहीं था। उन्होंने बताया कि झोले में दो हजार रुपये, एक स्मार्टफोन, एटीएम, पैन, आधार कार्ड सहित जरूरी कागजात थे। सारी घटना बगल के मेडिकल स्टोर के सामने लगे सीसीटीवी में कैद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed