फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Terai region is shivering due to the speed of the westerly wind, school holidays have been extended.

Maharajganj News: पछुआ की रफ़्तार से कांप रही तराई, स्कूलों में अवकाश बढ़ा

Thu, 08 Jan 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The Terai region is shivering due to the speed of the westerly wind, school holidays have been extended.
महराजगंज। तराई में कई दिनों से भीषण शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। यह पछुआ हवा की रफ्तार के सापेक्ष बढ़ने से तराई के लोग कांप रहे हैं। मौसम का रुख देखकर एक बार फिर 12 वीं तक के स्कूलों का अवकाश बढ़ा दिया गया है। समस्त बोर्ड के स्कूलों को 10 जनवरी तक बीएसए रिद्धि पांडेय के आदेश से बंद रहेंगे।
विज्ञापन

तीन जनवरी से तराई के महराजगंज जनपद में मौसम सुधरने की जगह बिगड़ता जा रहा है। पछुआ की रफ्तार में बढ़ोतरी के कारण गलन भरी सर्दी में लगातार इजाफा दर्ज हो रहा साथ ही धुंध की स्थिति में भी परिवर्तन नहीं। बुधवार को पछुआ की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा से अधिक रही जिसके कारण गलन भरी सर्दी लोगों को शरीर के भीतर तक उतरती महसूस हुई। स्वैटर गर्म जैकेट व शाल स्वैटर भी लोगों को राहत न दे सके। अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम आठ डिग्री रिकार्ड हुआ, लेकिन तापमान का एक अंक बढ़ना सर्दी से निजात दिलाने में अक्षम साबित हुआ। लोगों को राहत सिर्फ अलाव के पास ही मिली, लेकिन राहत तबतक ही मिली जबतक अलाव की समीपता रही, अलाव से उठते ही कंपकंपी का असर महसूस किया गया। दोपहर में भी कोहरा पूरी तरह साफ न होने के कारण शीतलहर के हालात बने रहे।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के उपरी क्षोभमंडल में बरकरार है जिसके कारण पहाड़ों की बर्फबारी व तेज पछुआ हवा का क्रम बना हुआ है। 9 जनवरी तक किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं हैं। इसके बाद आंशिक सुधार के संकेत हैं। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed