फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The team took information about the health facilities at the Community Health Center

टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

Tue, 08 Nov 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The team took information about the health facilities at the Community Health Center
कॉमन रिव्यू मिशन की बारह सदस्यीय टीम ने डॉ. भारतेंदु शर्मा के नेतृत्व में सिसवा प्राथमिक स्वास्थ? - फोटो : MAHARAJGANJ
टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
विज्ञापन

महराजगंज। भारत सरकार की कामन रिव्यू मिशन टीम ने मंगलवार को जिले के पिपरा रसूलपुर, घुघली, फरेंदा, रतनपुर, सिसवा, बृजमनगंज, धानी सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कमी मिलने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी प्रकट करते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया।
सदर क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर गांव में पहुंचकर टीम के सदस्यों ने एक-एक लाभार्थी मिलकर बातचीत की। मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। करीब दो घंटे तक टीम के सदस्यों ने लोगों ने टीकाकरण समेत योजनाओं के लाभ के बारे में पूछताछ की। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार भारत सरकार की कामन रिव्यू मिशन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था की पड़ताल की। डॉक्टरों समेत एवं मरीजों से बातचीत कर व्यवस्था के बारे में टीम ने जानकारी ली। आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। टीम ने आशा संगिनी, आशा, एएनएम व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अलग अलग समूह में बैठक की। टीम ने ओपीडी, दावा भंडारण कक्ष, सूई कक्ष, इमरजेंसी सेवा, उपस्थिति रजिस्टर, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतेंदु, डॉ. उपमा तथा डॉ. हरिओम ने राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन द्वारा संचालित योजनाओं जननी सुरक्षा, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान, परिवार नियोजन आदि महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम सिंह, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. बृजेश गुप्ता, मिथिलेश शाही आदि मौजूद रहे।
धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कामन रिव्यू मिशन की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का जायजा लिया। डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. मजूमदार, डॉ. पायल, भारतेंदु की टीम ने जांच की। टीम ने ओपीडी, दवा भंडार कक्ष, इमरजेंसी सेवा, उपस्थिति रजिस्टर, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, सफाई आदि का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र पर उपस्थित ग्रामीण राहुल शर्मा, नितेश मिश्रा, विश्वविजय तिवारी, बृजेश सहानी, राघवेंद्र तिवारी आदि से टीम के सदस्यों ने पूछताछ की। इन सभी लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. प्रकाशचंद चौधरी, डॉ. सतीश जायसवाल व राकेश मणि आदि मौजूद रहे।

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कामन रिव्यू मिशन की बारह सदस्यीय टीम ने मंगलवार को सिसवा पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण किया। दवा, डॉक्टर व मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। मरीजों के इलाज में कोई भी लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। भारतेंदु शर्मा एवं चारू ने सबसे पहले अधीक्षक डॉ. आरके सिंह से दवाओं की बाबत जानकारी ली। लेबर रूम का निरीक्षण किया। इसके उपरांत सीएचसी में डॉ. भारतेंदु शर्मा, डॉ. उपमा शर्मा व डॉ. हरिओम ने आशा व एएनएम के साथ बैठक कर मातृत्व अभियान, परिवार नियोजन व अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी ली। टीम ने एक्स-रे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, दवा कक्ष, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अनिल जायसवाल, फार्मासिस्ट एमपी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed