{"_id":"68f002e0abb1b76edb0d7714","slug":"the-team-that-arrived-to-remove-the-encroachment-was-mistreated-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161941-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ दुर्व्यवहार
विज्ञापन
निचलौल। शहर के एक वार्ड में शिकायत पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने पहुंची टीम के साथ दो लोगों ने पहले दुर्व्यवहार किया। उसके बाद टीम को दोनों जानमाल की धमकी देने लगे। इस मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि अजय निवासी मारवाड़ी मोहल्ला नगर पंचायत निचलौल की ओर से 20 सितंबर को तहसील दिवस में पहुंच सरकारी भूमि कर अतिक्रमण से संबंधित शिकायत दी गई थी।
उसी शिकायत के निस्तारण के लिए टीम गठित कर नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के साथ ही पुलिस निरीक्षक राजेश सिंह, राजस्व लेखपाल भारतेंदु मिश्र और अवधेश सिंह के साथ ही नगर पंचायत के कर्मी मौके पर पहुंचे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया था। इसी बीच एक शख्स शैलेश सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। इतना ही नहीं शैलेश मोबाइल फोन के जरिए भाई राकेश से लाउडस्पीकर ऑन कर वार्ता करने लगा। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। इन आरोपियों ने पहले से ही खेल के मैदान मे कटरैन डालकर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं इन्होंने पहले के रास्ते को घर बना लिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में अधिशासी अधिकारी विकास कुमार की तहरीर पर आरोपी शैलेश और राकेश निवासी मारवाड़ी मोहल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।