फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The team arrived to remove the encroachment, lawyers expressed their displeasure

Maharajganj News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, वकीलों ने जताई नाराजगी

Thu, 06 Mar 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to remove the encroachment, lawyers expressed their displeasure
महराजगंज। जिला प्रशासन से मिले निर्देश के क्रम में बुधवार को एआरटीओ ने दलबल के साथ सैनिक कल्याण केंद्र गेट से जीएसटी कार्यालय तक सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया। वकीलों के बैठने का स्थान हटाने पर अधिवक्ता भड़क उठे और अभियान रोक दिया। मामला तूल पकड़ता देख एआरटीओ ने अधिवक्ताओं को तीन दिन का समय देकर कब्जा हटाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद एआरटीओ के नेतृत्व में विकास भवन से महिला थाने की तरफ जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया गया। इस मार्ग पर सैनिक कल्याण केंद्र व जीएसटी ऑफिस के आसपास पटरियों पर जबरदस्त अतिक्रमण था, जिससे इन दफ्तरों में दाखिल होने वालों को असुविधा हो रही थी। पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार निर्देश दिया गया, लेकिन स्थिति यथावत रही।
विज्ञापन

इस पर प्रशासन से निर्देश मिलने पर बलपूर्वक कब्जा हटवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दायरे में कुछ अधिवक्ताओं के बैठने का स्थान भी था, जिसे लेकर अधिवक्ता विरोध में उतर आए। मामला उलझता देखकर एआरटीओ ने अधिवक्ताओं को तीन दिन का समय देते हुए कब्जा हटाने की हिदायत देकर बाकी अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed