फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The team arrived in Nautanwa to investigate the farmers who bought excess fertilizer

Maharajganj News: नौतनवा में ज्यादा खाद खरीदने वाले किसानों की जांच करने पहुंची टीम

Fri, 22 Aug 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The team arrived in Nautanwa to investigate the farmers who bought excess fertilizer
नौतनवा। तहसील क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर उत्पन्न हुई समस्या के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को कृषि निदेशालय लखनऊ की एक टीम नौतनवा पहुंची। यहां उन्होंने तहसील सभागार में निजी एवं समिति के खाद विक्रेताओं के साथ बैठक के बाद सीमावर्ती गांवों का भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट तैयार किया।
विज्ञापन

लखनऊ से आए संयुक्त कृषि निदेशक गुणवत्ता नियंत्रण योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में सर्वाधिक खाद की खपत नौतनवा क्षेत्र में हुई है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। कुछ किसानों द्वारा 25 से 30 बोरी तक खाद की खरीद की है, ऐसे में उनके पास खरीद के सापेक्ष खेत है या नहीं इसकी जांच के लिए टीम गठित हुई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय निजी एवं समितियों के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर उनसे बिक्री का प्रपत्र ब्यौरा लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों की ओर से चिह्नित हुए अधिक खाद खरीदने वाले सैकड़ों काश्तकारों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा सीमावर्ती गांव भगवानपुर, हरदी डाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही आदि स्थलों का भौतिक सत्यापन कर जांच-पड़ताल की गई है। गठित टीम की संयुक्त रिपोर्ट विधिक कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ शस्य एवं वानिकी उत्तर प्रदेश ब्रजेश सिंह, उपनिदेशक कृषि रक्षा लखनऊ आशीष कुमार सिंह उपनिदेशक कृषि रक्षा अयोध्या रविकांत के अलावा एसडीएम नवीन प्रसाद, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक महराजगंज संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed