फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The teacher who absconded with a student from Maharajganj was arrested from Aurangabad

Maharajganj News: छात्रा को लेकर फरार शिक्षक औरंगाबाद से गिरफ्तार, दर्ज केस में धाराएं बढ़ी- भेजा गया जेल

Mon, 29 Apr 2024 05:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
The teacher who absconded with a student from Maharajganj was arrested from Aurangabad
दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट की केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज स्थित नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी विद्यालय के शिक्षक को नौतनवा पुलिस ने तीन माह बाद औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक छात्रा को बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर औरंगाबाद जाकर छिप गया था।

विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पुलिस पिछले तीन माह से आरोपी की तलाश में थी। औरंगाबाद से गिरफ्तारी के बाद पीड़ित छात्रा की तहरीर पर नौतनवा थाने में पहले से दर्ज केस में अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाने के साथ पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित निजी विद्यालय में जनपद औरंगाबाद बिहार राज्य निवासी एक शिक्षक पढ़ता था। शिक्षक का विद्यालय में  पढ़ने वाली कक्षा छह की 15 वर्षीया छात्रा से प्यार हो गया। वह छात्रा को बहला फुसलाकर 8 फरवरी 2024 को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। पुलिस काफी खोजबीन करने के बाद छात्रा और शिक्षक का पता सिंहपुर जनपद पलामू झारखंड राज्य में चला।


पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल में लगी थी। इधर, छात्रा और शिक्षक औरंगाबाद पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के बयान पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने, बंधक बनाकर रखने, दुष्कर्म करने, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज करने के साथ चालान करते हुए न्यायालय से जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि छात्रा को लेकर फरार शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed