फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The talent of young players will shine

Maharajganj News: युवा खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा

Wed, 07 Feb 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 Feb 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
The talent of young players will shine
महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद क्रीड़ा स्टेडियम में ओपेन जिम, बॉक्सिंग व रेसलिंग कोर्ट का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया, फिट इंडिया के अनुरूप जनपद में खेलकूद को प्रोत्साहन देने के लिए स्टेडियम में रेसलिंग व बॉक्सिंग कोर्ट के साथ ओपेन जिम का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

इससे जनपद के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें जरूरी सुविधा और सहयोग की है। आगे भी स्टेडियम और खेलों से संबंधित सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा खेलों में जनपद के खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि ओपेन जिम बनने से खिलाड़ियों के साथ स्थानीय नागरिकों को भी स्वयं को फिट रखने में सहायता मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय खिलाड़ी रवि और गोलू ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम में स्थापित ओपेन जिम में सिट अप बेंच, क्रॉस ट्रेनर, चिन अप, ट्विस्टर सहित कुल 14 प्रकार के उपकरण लगाए गए हैं। इस अवसर पर एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुश्ती कोर्ट और ओपेन जिम के बनने से खिलाड़ियों में खुशी
महराजगंज। स्थानीय स्टेडियम में रेसलिंग व कुश्ती कोर्ट और ओपेन जिम के बनने से स्टेडियम में आने वाले युवा खिलाड़ी बेहद खुश दिखे। खिलाड़ी रिजवान ने कहा कि नया बॉक्सिंग रिंग और रेसलिंग कोर्ट बहुत अच्छा है। ओपेन जिम के बनने से सभी खिलाड़ियों को खुद को फिट रखने और अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों अपनी कुछ मांगों को भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिसको जिलाधिकारी ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
कोच धर्मेंद्र यादव ने कहा कि रेसलिंग कोर्ट और बॉक्सिंग रिंग के बनने से दोनों खेलों के खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी। दोनो खेलों के खिलाड़ी भी काफी प्रसन्न हैं। आशा है जनपद में इस प्रकार की सुविधाओं के विकास से खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed