{"_id":"63431006f15d405db55a0ae7","slug":"the-supply-inspector-filed-a-case-maharajganj-news-gkp453401089","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया
नौतनवां। क्षेत्र के कुरहवा खुर्द में शनिवार देर रात एसडीएम ने छापा मारकर 61 बोरी गेहूं बरामद किया। नौतनवां पुलिस को सौंप कर जिलापूर्ति अधिकारी को सूचना दी। जिलापूर्ति आधिकारी ने जांच कर पूर्ति निरीक्षक नौतनवां को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
उप जिलाधिकारी नौतनवां दिनेश कुमार मिश्र को सूचना मिली कि कुरहवा खुर्द गांव में अवैध रूप से सरकारी बोरी में पैक गेहूं रखा है। शनिवार रात नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय के साथ छापा मारा, जहां साहब यादव के घर में रखा सरकारी बोरी में पैक 61 बोरी गेहूं बरामद हुआ। एसडीएम ने बरामद गेहूं को नौतनवां पुलिस सौंप दिया।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक नौतनवां अतींद्र कुमार यादव की तहरीर पर आरोपी साहब यादव निवासी कुरहवां खुर्द थाना नौतनवां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।