फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The sun hasn't come out, and the mercury may fall further.

Maharajganj News: नहीं निकली धूप, अभी और गिर सकता है पारा

Mon, 05 Jan 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The sun hasn't come out, and the mercury may fall further.
महाराजगंज। मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ गया है। दो दिनों से धूप न होने के कारण रविवार को सर्दी ने लोगों को काफी परेशान किया। इस दौरान पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। कड़ाके की ठंड के चलते सड़कों पर आवाजाही कम रही है। सुबह कोहरे के कारण लोग परेशान हुए तो उसके बाद शीतलहर ने लोगों को जमकर सताया। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही।
विज्ञापन

रविवार को भी धूप नहीं निकलने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह घना कोहरा और दिनभर धुंध छाई रही। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बाद गलन के बीच जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह व शाम में गलन के साथ सर्द हवा लोगों को काफी परेशान कर रही हैं। रात तो इतनी सर्द भरी हो रही है कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ जा रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था।
विज्ञापन

वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 18 एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में 2 डिग्री की गिरावट के कारण ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दो दिनों से कोहरे और शीतलहर का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रात में कोहरे के चलते दृश्यता कम हो जा रही है। सुबह शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड के चलते सफर के दौरान यात्री ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग बिना टोपी, मफलर और गर्म कपड़ों से अच्छी तरह बदन ढके लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। सुबह-शाम कोहरे के बीच कोहरे में दृश्यता कम होने से गाड़ियों की रफ्तार थमी हुई है। ठंड अधिक पड़ने से बाजार में चहल-पहल भी कम हो गई है।

वर्जन

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही जिसके चलते पछुआ की रफ्तार बढ़ी है। इसमें क्रमिक वृद्धि होगी जिससे तापमान में गिरावट के संकेत हैं। तराई का महराजगंज जनपद यलो जोन से आरेंज जोन में पहुंच रहा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। पछुआ की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। शीत दिवस की स्थिति एक बार फिर तराई को सर्द करेगी।



-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed