फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The struggle to get a prescription made in the district hospital will be reduced, online system will be implemented.

Maharajganj News: जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने की जद्दोजहद होगी कम, ऑनलाइन व्यवस्था लागू

Sun, 28 Dec 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The struggle to get a prescription made in the district hospital will be reduced, online system will be implemented.
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था अस्पताल में शुरू की
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 700 से 800 रोगी कराते हैं उपचार
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक परामर्श से पहले परचा बनवाने की जद्दोजहद अब कम होगी। लोगों को सहूलियत देते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था अस्पताल में शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत रोगी कहीं से भी ऑनलाइन परचा बनवा सकेंगे।
ऑनलाइन परचा बनवाने के बाद प्रिंट आउट निकालकर अस्पताल लाना होगा और सीधे चिकित्सक को दिखाया जा सकेगा। इसके लिए ऑनलाइन एक रुपये का भुगतान करना होगा। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 700 से 800 रोगी उपचार व परामर्श के लिए पहुंचते हैं। रोगियों को पहले परचा के लिए कतार में लगना पड़ता है। कुछ लोग सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं ताकि जल्दी नंबर आ सके। नई व्यवस्था से समस्या काफी हद तक कम होगी।
विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन परचा बनवाने के लिए मरीज को ors.gov.in वेबसाइट पर ई-ओपीडी कार्ड के विकल्प का चयन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर, आधार नंबर या आभा आईडी में से किसी एक का होना आवश्यक है। इन तीनों में से किसी एक विकल्प के माध्यम से परचा आसानी से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नई व्यवस्था से मरीजों को जिला अस्पताल आकर परचा बनवाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और मरीज सीधे चिकित्सक को दिखा सकेंगे। शनिवार ऐसे दो पर्चे बने जो परामर्श के लिए पहुंचे।
-डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed