{"_id":"6766e9031424a20e1c0b3fcd","slug":"the-solution-to-the-problems-of-farmers-was-discussed-in-detail-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138706-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई
Sat, 21 Dec 2024 09:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 21 Dec 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष रामअशीष की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इस दौरान सदर तहसील क्षेत्र से जुड़े विभिन्न गांवों के किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामअशीष ने बताया कि सदर तहसील के अन्तर्गत जंगल जरलहा उर्फ तेंदुअहिया एवं वर्ष 1996 में ग्राम पंचायत की ओर से दिया गया कृषि आवंटन पट्टा पट्टाधारक 37 पात्रों को कब्जा तत्काल दिलवाया जाए। नगर पंचायत पनियरा में यात्रियों के आवागमन के लिए कई सरकारी रोडवेज बस जिला मुख्यालय के लिए चलाई जा रही है।
नगर पंचायत एवं मुजुरी से सरकारी बस चलाई जाए। ग्राम पंचायत मुजुरी में स्थित कृषि फार्म बाबू भगौती प्रसाद के वारिसानों द्वारा अपनी जमीनों पर 2007-08 में धारा 41 पत्थर नसब किया गया है। उप जिलाधिकारी सदर के निर्देश के क्रम में पालन कराया जाए। उन्होंने समस्त मांग किया है समस्त मांगों का निस्तारण अति आवश्यक है। इस समस्याओं के निस्तारण के लिए इसके पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक इसका निस्तारण नहीं किया गया है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, मुराली प्रसाद धारियां, संजीव, रामवृक्ष, महेंद्र, खदेरु प्रसाद, राजाराम सिंह, अमेरिका मौजूद रहे। संवाद