फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The soldiers rushed the youth, injured in the accident, to the hospital.

Maharajganj News: जवानों ने दुर्घटना में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

Sat, 25 Jul 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The soldiers rushed the youth, injured in the accident, to the hospital.
खनुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराना टोल प्लाजा के पास ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। नौतनवा बाजार से घर जा रहे रवि पांडेय निवासी-वार्ड सं.-14, सुभाष नगर, तहसील फरेंदा की बाइक ऑटो से टकरा गई। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। सीमा चौकी चंडीथान एसएसबी 66वीं वाहिनी की मेडिकल टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा गांव के पास पुराने टोल प्लाजा के नजदीक फरेंदा के सुभाषनगर निवासी रवि पांडेय नौतनवा की तरफ से बाइक लेकर अपने घर जा रहे थे। पुराने टोल प्लाजा के पास एक ऑटो से उनकी बाइक सामने से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक रवि पांडेय घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 66वीं वाहिनी चिकित्सालय की एंबुलेंस, मेडिक्स और चार जवानों की एक टीम तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

एसएसबी की टीम ने बिना समय गंवाए घायल रवि पांडेय को मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया और वाहिनी के सरकारी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed