फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The situation on the border has become normal and there has been increased activity.

Maharajganj News: सीमा पर हालात सामान्य बढ़ गई चहल-पहल

Wed, 24 Sep 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The situation on the border has become normal and there has been increased activity.
महराजगंज। नेपाल में हालात समान्य हो गए हैं। पर्यटक धीरे धीरे नेपाल में जा रहे हैं। सोनौली सीमा पर चहलकदमी बढ़ने से कारोबार में उछाल आया है। सीमा पर आवागमन सामान्य हो चुका है, और लोग अपने पहचान पत्र दिखाकर बिना किसी झंझट के भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाली यात्री सोनौली बाजार में खरीदारी के लिए आने लगे हैं, जिससे व्यापारी खुश हैं। हालांकि, दशहरा जैसे प्रमुख पर्वों की निकटता के बावजूद ग्राहकों की संख्या अभी पूरी तरह बहाल नहीं हुई है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, कुल व्यापार में लगभग 50 प्रतिशत सुधार है, लेकिन पूर्ण सामान्यता के लिए अभी थोड़ा और समय लगेगा। सीमा पर लगे प्रतिबंधों में ढील मिलने से न केवल पैदल यात्री बल्कि भारतीय वाहनों का प्रवेश भी शुरू हो गया है। इससे पर्यटन क्षेत्र में भी हलचल दिखाई देने लगी है। सोनौली बाजार, जो कभी सीमा बंदी के कारण वीरान पड़ा था, अब नेपाली खरीदारों की चहल-पहल से गुलजार हो रहा है। कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। स्थानीय व्यापारी प्रताप मद्देशिया ने बताया की नेपाली ग्राहक फिर से आने लगे हैं। दशहरा का त्योहार करीब है, लेकिन अभी ग्राहकों की संख्या आधी ही है। अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो अगले कुछ दिनों में बिक्री दोगुनी हो जाएगी। प्रताप मद्देशिया का कहना है कि सीमा बंदी के दौरान व्यापार लगभग ठप हो गया था, लेकिन अब 50 प्रतिशत तक रिकवरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed