फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Sikh community's morning procession will begin today on the occasion of Guru Gobind Singh's birth anniversary.

Maharajganj News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर आज से शुरू होगी सिख संगत की प्रभात फेरी

Sun, 28 Dec 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The Sikh community's morning procession will begin today on the occasion of Guru Gobind Singh's birth anniversary.
नौतनवा। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाने को लेकर सिख समुदाय ने तैयारियां शुरू कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। सिख संगत के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक नगर में अलग-अलग मार्गों पर प्रभात फेरी निकाल गुरु का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन

मंजीत सिंह ने बताया कि इसके बाद 4 जनवरी की सुबह 11 बजे से गुरुद्वारा साहिब पर एकत्रित हो सिख संगत की ओर से पंज प्यारे और गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य झांकी के साथ नगर भ्रमण के लिए भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। झांकी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा चौराहा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक, खनुआ तिराहा होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर पहुंचकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को पूरे दिन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कथा-कीर्तन का समागम होगा। जिसमें ज्ञानियों की टोली गुरु गोविंद सिंह के इतिहास पर प्रकाश डाल अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से संगत को निहाल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed