फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Sikh community took out a morning procession and praised the Guru.

Maharajganj News: सिख समुदाय ने प्रभात फेरी निकाल किया गुरु का गुणगान

Mon, 29 Dec 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The Sikh community took out a morning procession and praised the Guru.
ढोल-मंजीरा की धुन पर श्रद्धालुओं के कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा कस्बा
विज्ञापन


नौतनवा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह प्रभात फेरी के साथ झांकी भी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में संगत के अनुयायियों ने शिरकत की। गुरुद्वारा से शुरू हुई प्रभात फेरी में ढोल-मंजीरा की धुन पर श्रद्धालुओं की टोली कीर्तन और गुरु का जाप करते हुए चल रही थी। इस दौरान भक्तिमय सबद कीर्तन और जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। गुरुद्वारा से निकलकर प्रभात फेरी हनुमान चौक, काली मंदिर, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक, अस्पताल तिराहा, जायसवाल मोहल्ला होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, अनुप्रीत कौर, ईश्वरपीत सिंह, करमजीत सिंह, सतपाल सिंह, तजिंदर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed