फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The shortage of personnel in the veterinary department will end, multipurpose workers will be appointed.

Maharajganj News: पशु चिकित्सा विभाग से खत्म होगी कर्मियों की कमी, रखे जाएंगे मल्टीपर्पज वर्कर

Mon, 24 Aug 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The shortage of personnel in the veterinary department will end, multipurpose workers will be appointed.
12वीं जंतु विज्ञान अथवा कृषि विषय से पढ़ने वाले होंगे पात्र
विज्ञापन

75 फीसदी सेवा देने वाले 20 फीसदी पैरावेट होंगे समाहित
महराजगंज। चिकित्सक व कर्मचारियों की किल्लत से जूझ रहे पशु चिकित्सा विभाग की समस्या अब समाप्त होने वाली है। विभाग अगले माह से मल्टीपर्पज वर्कर के रूप में कुल 75 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसमें संविदा के आधार पर 22 से 25 हजार रुपये का वेतनमान दिया जाएगा।
जिले के पशु पालन विभाग में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी के कारण पशुओं के इलाज व टीकाकरण में परेशानी झेलनी पड़ती है। चयनित अभ्यर्थियों का उपयोग टीकाकरण, इलाज सहित कृत्रिम गर्भाधान आदि कार्यों के लिए किया जाएगा। सीवीओ ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया की अनुमति निदेशालय से मिल गई है। इसमें 20 पद उन पैरावेट के लिए रिजर्व रखा गया है जिनका पैरावेट के रूप में कार्य बेहतर है। 55 युवाओं की फ्रेश भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट जीव विज्ञान या कृषि से उत्तीर्ण युवा भर्ती के लिए पात्र होंगे। इसकी जानकारी देते हुए सीवीओ डॉ. एजाज ने दी। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया जनपद स्तर पर होगी। इसे सितंबर में अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 में से मात्र पशुचिकित्साधिकारी तैनात

जिले में 69,602 गोवंश और 1.80 लाख से अधिक भैंस सहित कुल 2,49,700 पशुधन है। इनके लिए 31 पशु चिकित्सालय, 20 पशु सेवा केंद्र, दो ''द'' श्रेणी के औषधालय संचालित हैं। अस्पतालों के बेहतर संचालन के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के छह, पशु चिकित्साधिकारी के 27, वेटेनरी फार्मासिस्ट के 31, पशुधन प्रसार अधिकारी 22, ड्रेसर दो, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 76, कार्यालय स्टाफ के 7 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पांच पदों पर ही उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तैनाती है। पशु चिकित्साधिकारी के 27 पद के सापेक्ष 12 की तैनाती है। वेटेनरी फार्मासिस्ट पद पर केवल 5 तो पशुधन प्रसार अधिकारी पद पर केवल आठ की तैनाती है। जबकि चतुर्थ श्रेणी में सिर्फ 16 की तैनाती है।
वर्जन
अगले माह मल्टीपर्पज वर्कर के 75 पदों पर पशु चिकित्सा विभाग जनपद स्तर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। शासन स्तर से इसकी अनुमति प्राप्त हो चुकी है।
-डॉ. एजाज अहमद, सीवीओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article