फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The shortage of cooking gas has led to increased prices of tea, golgappas and other fast food items.

Maharajganj News: रसोई गैस कीो किल्लत से चाय, गोलगप्पों सहित फास्ट फूड के बढ़े दाम

Sat, 21 Mar 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The shortage of cooking gas has led to increased prices of tea, golgappas and other fast food items.
10 से 12 रुपये और 5 की जगह 4 पीस मिल रही फुल्की
विज्ञापन


नौतनवा। गैस की किल्लत ने रसोई का जायका बिगाड़ने के साथ ही चाय के दीवानों और फास्ट फूड के शौकीनों को भी अब निराश करना शुरू कर दिया है। पहले जो चाय 10 रुपये में मिला करती थी अब वह 12 से 15 रुपये की हो गई है। वहीं 10 रुपये में पांच की जगह अब मात्र 4 फुल्की ही मिल रही हैं। इसी तरह उबले अंडे और आमलेट पहले से अब 5 से 7 रुपये महंगे हो गए हैं। समोसा 10 की जगह अब 12 रुपये में मिल रहा है।



यह हाल मात्र चाय और फुल्की का ही नहीं। इसी तरह मोमो, समोसा, पकौड़ा, चिल्ली पनीर, बर्गर, चाउमीन, डोसा, रोल, मंचूरियन, फ्राई राइस, अंडा, पिज्जा समेत विभिन्न खाद्य सामग्रियों के दामों में भी 5 से 15 रुपयों तक का उछाल आया है। दुकानदारों के मुताबिक गैस निर्धारित से अधिक मूल्य पर ब्लैक में खरीदकर काम चलाने के कारण मजबूरन दाम बढ़ाना पड़ा है। वहीं बृहस्पतिवार को कस्बे में लोग गैस की खरीदारी के लिए जगह-जगह लाइन लगाकर खड़े रहे। काफी लोगों को गैस उपलब्ध कराया गया, वहीं समाप्त होने के बाद कुछ लोग वापस निराश भी लौटे।
विज्ञापन



वर्जन



गैस की किल्लत से महंगाई भी बढ़ रही है। रोजाना शाम को फास्ट फूड खाने की लगभग लोगों विशेषकर युवतियों की आदत है। ऐसे में खाद्य सामग्रियों के दामों में हुई बढ़ोतरी सभी को निराश करने वाली है। इस पर रोक लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तुलसी जायसवाल



गैस की किल्लत के कारण कई फास्ट फूड की दुकानें भी बंद हो गई हैं। जो किसी तरह काम चला रहे हैं वह भी महंगे दामों पर खाद्य सामग्रियों की बिक्री करने को मजबूर हैं। जिम्मेदारों को सिलिंडर की समस्या का समाधान निकालने पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।



-भोली अग्रहरि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed