फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The role of pharmacist is important in the medical field: Piyush Singh

चिकित्सा क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : पीयूष सिंह

Mon, 26 Sep 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
The role of pharmacist is important in the medical field: Piyush Singh
शास्त्री नगर स्थित एक मैरेज हाल में केक काटकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाते पदाधिकारी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
चिकित्सा क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : पीयूष सिंह
विज्ञापन

महराजगंज। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में संगठन के कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने फार्मासिस्ट दिवस की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष सिंह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। फार्मेसिस्ट लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अपने सभी कर्तव्यों का पालन करता है। जिसमें, दवा की सही पहचान, दवाओं की समाप्ति तिथि और उनकी उपलब्धता आदि शामिल होते हैं ताकि किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर उसका कोई गलत प्रभाव न पड़े। डॉ. सूरज सिंह ने कहा कि सभी फार्मासिस्ट बेहतर ढंग से दायित्व का निर्वहन करें।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष मेराज आलम ने कहा कि फार्मासिस्ट हैं, तो हर इलाज बेहतर ढंग से संभव है। मरीज को किसी भी बीमारी की दवा खाने से पहले फार्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग में मरीज को काउंसिलिंग एवं संपूर्ण परामर्श देते हैं। फार्मासिस्ट दवा परामर्शदाता होता है। इस दौरान शेषमणि गुप्ता, हरे राम प्रजापति, रमेश मद्धेशिया, मनेंद्र मोहन सिंह, विवेक कुमार, विपिन वर्मा, रविंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रितेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान किया
नौतनवां। विश्व फार्मेंसी दिवस के मौके पर राजीव गांधी कालेज ऑफ फार्मेसी रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के 60 छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने रक्तदान किया। डायरेक्टर डॉ. शोभा राम साहू ने बताया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन दे सकता है। सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. अनिकेत रंजन, मुकेश कुमार, अजीत कुमार शर्मा, उमेश, दिलीप कुमार, शिवराम, अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed