फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The roadways premises itself was converted into a parking lot, ARM reprimanded the contractor.

Maharajganj News: रोडवेज परिसर को ही बना दिया पार्किंग स्थल, एआरएम ने ठेकेदार को लगाई फटकार

Sat, 30 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The roadways premises itself was converted into a parking lot, ARM reprimanded the contractor.
अतिरिक्त वाहनों को हटाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सोनौली। स्थानीय रोडवेज बस डिपो के समूचे परिसर को निजी वाहनों का पॉर्किंग स्थल बनाए जाने के बाद अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। रोडवेज बसों के संचलन और यात्रियों की आवाजाही में परेशानी को देखते हुए सोनौली डिपो के एआरएम ने शुक्रवार को ठेकेदार को फटकार लगाते हुए अतिरिक्त वाहनों को हटाने का निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सोनौली डिपो के स्टेशन परिसर का कुछ हिस्सा टेंडर के जरिए निजी वाहनों की पार्किंग के लिए दिया है। इसका फायदा उठाकर ठेकेदार ने पूरे परिसर में निजी वाहनों की पार्किंग करवाना शुरू कर दिया था। इससे परिसर में हर तरफ निजी वाहनों की कतार लगने से बसों के आवागमन और यात्रियों की आवाजाही में परेशानी होने लगी थी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल अतिरिक्त वाहनों को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एआरएम संजय कुमार प्रेमी ने कहा कि रोडवेज परिसर यात्रियों की सुविधा और बस संचालन के लिए है। इसे अवैध पार्किंग स्थल नहीं बनने दिया जाएगा। ठेकेदार को चेतावनी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed