{"_id":"657a0908d58dd48fc40f8e84","slug":"the-road-was-uprooted-covered-with-broom-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11580-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उखड़ गई सड़क, झाड़ू ने डाला पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उखड़ गई सड़क, झाड़ू ने डाला पर्दा
Thu, 14 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर के मुख्य बाजार से परागपुर गांव को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पिच सड़क की मरम्मत 15 लाख रुपये की लागत चल रही है। गुणवत्ता का हाल ये है कि एक तरफ सड़क बन रही है तो दूसरी तरफ से गिट्टियां उखड़ती जा रही हैं। लापरवाही छिपाने के लिए जिम्मेदार सड़क पर झाड़ू लगवा रहे हैं।
बुधवार को सड़क से गुजर रहे रामबिलास, कन्हैया, श्यामजीत, भोला आदि ने कहा कि मरम्मत चल रही है। सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी थी। इससे दर्जनों गांवों के करीब 30 हजार आबादी के लोग परेशान थे। काफी मशक्कत के बाद बदहाल सड़क की मरम्मत शुरू हुई तो ऐसा लगा कि अब शहर का सफर आसान हो जाएगा, लेकिन विभाग के जिम्मेदारों की मनमानी देख वह मायूस हो गए हैं। क्योंकि एक तरफ सड़क की मरम्मत हो रही है तो पीछे से सड़क की गिट्टियां उखड़ती जा रही हैं। मरम्मत के नाम पर गिट्टी और पीच का हल्का मिश्रण कर उसे समतल करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
अवर अभियंता गंगाराम शुक्ला ने कहा कि निरीक्षण किया गया है। ठंड की वजह से ऊपर का सील कोट छोड़ रहा है। जिसे झाड़ू लगाकर साफ कराया जा रहा है। उखड़ रहीं गिट्टियों की जल्द मरम्मत करा दी जाएगी।