फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road leading to Bankatwa village is in bad condition, problems increased

Maharajganj News: बनकटवा गांव जाने वाली सड़क बदहाल, बढ़ी परेशानी

Mon, 27 Nov 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 27 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
The road leading to Bankatwa village is in bad condition, problems increased
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा से नहर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गिट्टियां उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या होती है। क्षेत्र के लोगों ने लगभग 10 वर्ष पहले बनी क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैरवा बनकटवा खास गांव से निकलकर सगरा पर जाकर रामनगर खोरिया बाजार नहर मार्ग में जुड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर पक्की सड़क जिला पंचायत से 2013-14 में बनी थी। तबसे अब तक उस पर कोइ मरम्मत कार्य नहीं हुआ। सड़क क्षतिग्रस्त होने से गिट्टियां उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और गिट्टियां बिखर गई है। इसके अलावा बरसात के पानी से कटान होकर सड़क रमऊतिया पोखरा में विलीन हो रही है। यहा रिटेनिंग वाल की जरूरत है। क्षतिग्रस्त और सकरी सड़क होने से राहगीरों को आने जाने में काफी समस्या होती है। रामनगर, भरोहिया, मगरभौली, बसावनपुर, सगरा, खलंगा, मर्जादपुर ,चंदनपुर, बैरवा जंगल आदि गांव के लोगों के आने जाने का यही प्रमुख मार्ग है। महबूब आलम, पूर्व प्रधान मकसूद आलम, इम्तेयाज अहमद, मुमताज अहमद, दुर्गेश कुमार आदि लोगों ने उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed